फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   patra for pm awas, no name in list

Etawah News: पक्का मकान दिखाकर पात्रता सूची से काट दिया नाम

Sun, 08 Jan 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
patra for pm awas, no name in list
ताखा। जाफरपुरा में एक परिवार पात्र होेने के बाद भी पीएम आवास से वंचित है। परिवार के मुखिया का आरोप है कि 2019-20 में जिम्मेदार अफसरों ने पक्का मकान दिखाकर उसका नाम पात्रता सूची से हटा दिया। तीन साल से वह अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। बीडीओ ने पूरे मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दींग के मजरा जाफरपुरा में सत्यराम का परिवार झोपड़ी में ठंड से ठिठुर रहा है। वह मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार गुहार लगाने के बाद वर्ष 2019-20 की पात्रता सूची में उसका नाम पीएम आवास के लिए चयनित हुआ था। आरोप है कि एक अधिकारी ने आवास के लिए 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने असमर्थता जताई तो उनके पास पक्का आवास होने की रिपोर्ट लगाकर नाम सूची से हटा दिया गया। इसके बाद वह तहसील दिवस और ब्लॉक अफसरों के पास गए पर अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सर्दी में झोपड़ी में रात काटना मुश्किल हो रहा है। परिवार में पत्नी गीता देवी, बच्चे मोहित, रोहित, मोहिनी, रोहिनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ताखा यदुवीर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराएंगे। यदि पात्र हैं तो पीएम आवास दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed