फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patients with burning sensation in eyes and fever arrived

Etawah News: आंखों में जलन और बुखार के मरीज पहुंचे

Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Patients with burning sensation in eyes and fever arrived
जसवंतनगर/ताखा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत रविवार को अलग-अलग पीएचसी पर सबसे ज्यादा मरीज आंखों में जलन और बुखार के पहुंचे। भीषण गर्मी के बीच सबसे ज्यादा मरीज 110 समथर पीएचसी पहुंचे। इनमें भी अधिकांश मरीज आंखों में जलन और बुखार के रहे।
विज्ञापन


जसवंतनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलराई में 48 मरीजों की बाह्य रोगी विभाग में जांच की गई। डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों को निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। इनमें चार आंख के मरीज, तीन श्वसन रोग के और चार मधुमेह के रोगी शामिल थे। चार बुखार के मरीज, तीन उच्च रक्तचाप के और तीन गर्भवती महिलाएं भी थीं। स्वास्थ्य टीम ने सभी मरीजों का चेकअप कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
विज्ञापन

ताखा की पीएचसी ऊसराहार में डॉ. सोनी कठेरिया और फार्मासिस्ट नरेंद्र ने 11 मरीजों की जांच की। इनमें से लगभग चार मरीज बुखार और दो आंखों के जलन के थे। पीएचसी खरगपुर सरैया में 15 मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट विनोद कुमार और वार्डबॉय रतनेश पहुंचे। पीएचसी ताखा में डॉ. अमित जिंदल और फार्मासिस्ट अभिलाख सिंह ने 17 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी समथर में मरीजों डॉ. आरपी कुशवाह और फार्मासिस्ट अखिलेश यादव ने 110 मरीज देखे। यहां सबसे ज्यादा मरीज लगभग 15 बुखार और 20 मरीज आंखों के जलन के थे। पेट की दिक्कत के भी लगभग 20 मरीज पहुंचे। डॉ. आारपी कुशवाह ने बताया गर्मी की वजह से लोगों की आंखाें में जलन, पेट में दिक्कत हो रही है। बताया कि यदि संभव हाे तो दोपहर 10 बजे के बाद धूप में न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed