फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patient's death, allegation of not providing oxygen

Etawah News: मरीज की मौत, ऑक्सीजन न लगाने का आरोप

Sun, 28 Jan 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 28 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Patient's death, allegation of not providing oxygen
इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में वृद्ध की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अमित व पुत्री प्रिया का आरोप है कि स्टाफ ने ऑक्सीजन देरी से लगाई। कुछ देर बाद ही पिता की मौत हो गई। इमरजेंसी विभाग के डॉ. श्याम मोहन यादव ने बताया कि मरीज मोहन लाल (66) को शौच नहीं हो रही थी। साथ ही सांस की दिक्कत थी। दोपहर 12:12 बजे भर्ती करने के बाद इलाज शुरू कर इंजेक्शन लगाया गया। शौच न होने पर उनकी सांस फूल रही थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन लगाया गया। दोपहर 12:45 बजे मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि मरीज को सांस लेने में समस्या थी और सैफई से व प्राइवेट इलाज चल रहा था। परिजन दोनों पर्चे लेकर आए थे। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या का कहना है कि मरीज की मौत की वजह हार्ट अटैक है। जहां तक बात ऑक्सीजन की है तो इमरजेंसी में सिलिंडर और कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। इस तरह की उनके पास कोई शिकायत भी नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed