फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patients are buying drops worth Rs 50 after getting a prescription for one rupee.

Etawah News: एक रुपया का पर्चा बनवाकर 50 रुपये का ड्रॉप खरीद रहे मरीज

Sat, 10 Feb 2024 03:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Patients are buying drops worth Rs 50 after getting a prescription for one rupee.
इटावा। जिला अस्पताल में कान का ड्राॅप खत्म हो गया है। मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। कई किलोमीटर दूर से आने वाले मरीज एक रुपये का पर्चे बनवा कर 50 रुपये तक का ड्रॉप बाहर से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञों के पास रोजाना करीब 100 मरीज आते हैं। इनमें नाक और गला के अलावा करीब 20 मरीज कान के होते हैं, लेकिन करीब 10 दिन से दवा काउंटर से मरीजों को कान का ड्रॉप नहीं मिल रहा है। कई किलोमीटर दूर से आने वाले मरीजों को ड्राॅप के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में ड्रॉप 16 से 20 रुपये में मिल रहा है, जबकि बाहर मेडिकल स्टोर में इसकी कीमत 50 रुपये तक है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में डॉ. जेपी चौधरी व डॉ. अश्वनी कुमार के पास अन्य दिनों की अपेक्षा कम मरीज ही आए। मशीनों से परीक्षण के बाद जिन मरीजों को ड्रॉप लिखा, वह दवा काउंटर पर नहीं मिला। बाद में उन्होंने बाहर से खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर से आए विजय ने बताया कि बच्चे के कान में दर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल आए थे, लेकिन कान में डालने वाला ड्रॉप नहीं मिलने पर अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र से खरीदा।
पक्का बाग से आई मालती देवी ने बताया कि बिटिया के कान में दिक्कत थी। डॉक्टर ने गोली के अलावा कान में ड्रॉप डालने के लिए लिखा। ड्रॉप अस्पताल में मिला नहीं। अब मेडिकल स्टोर से लेकर आए हैं।


फार्मासिस्ट ने करीब 2000 ड्राॅप का आर्डर लगा रखा है। कोई भी दवा खत्म होने से पहले आर्डर लगा दिया जाता है। मंगलवार तक ड्रॉप मिलने की उम्मीद है। ड्राॅप मिलने पर कम से कम तीन महीने काम चल जाएगा।
- डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed