फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   patient in pain due to doctors late schedule

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लेटलतीफी बढ़ा रही मरीजों का दर्द

Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
patient in pain due to doctors late schedule
इटावा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी मरीजों का दर्द बढ़ा रही है। सुबह ओपीडी शुरू होते ही मरीजों की लाइन लग जाती है, लेकिन डॉक्टरों के तय समय पर न पहुंचने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ओपीडी का समय सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक है। भीड़ से बचने के लिए मरीज या उनके तीमारदार सुबह आठ बजे आकर पर्चा बनवाते हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों की लेटलतीफी उन्हें घंटों इंतजार कराती है। दर्द से कराह रहे मरीज डॉक्टरों के आने की राह देखते रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जनरल सर्जन डॉ. अनूप शर्मा और सर्जन डॉ. मंगल सिंह के कक्ष के बाहर मरीज खड़े थे, लेकिन वह अपने कक्ष में नहीं थे। परेशान मरीज स्वास्थ्य कर्मियों से साहब के आने के बारे में बार-बार पता करते रहे। स्टाफ डॉक्टर साहब के राउंड पर जाने की दुहाई देते रहे। मरीजों को इंतजार करते पौने 11 बज गए, लेकिन साहब नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि सभी डॉक्टरों को समय पर आने के आदेश दिए हैं। कुछ डॉक्टर आने के बाद राउंड पर चले जाते हैं।
मरीजों ने बताई परेशानी
पेट दर्द से पीड़ित लुहन्ना से आए रजनीश ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह नौ बजे आ गए थे, साढ़े 10 बज चुके हैं अभी साहब के आने का इंतजार कर रहे हैं। मजदूरी करते हैं अब काम पर भी नहीं जा सकेंगे।
बसरेहर के विनोद को अल्ट्रासाउंड कराना था, बकौल विनोद यह सोचकर जल्दी आ गए थे कि जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्चा भी पहले ही बनवा लिया था, लेकिन शायद आज अल्ट्रासाउंड न हो सके।

डॉ.अनूप शर्मा ने बताया कि वह सुबह नौ बजे आ गए थे। मरीज देखने गए थे, एक गंभीर मरीज को देखने में समय लगा। जो बहुत जरूरी था। लौटकर अस्पताल में मरीजों को देखा। डॉ. मंगल सिंह ने बताया वह भी अस्पताल आए थे। कुछ मरीजों को देखने के बाद मैनपुरी में कोर्ट में एक मामले में गवाही होने की वजह से चले गए थे। कोर्ट जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed