{"_id":"655bb38e0075804b380479b4","slug":"passport-of-accused-surgeon-dr-sameer-will-be-canceled-etawha-news-c-216-1-etw1002-5410-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आरोपी सर्जन डॉ. समीर का पासपोर्ट होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आरोपी सर्जन डॉ. समीर का पासपोर्ट होगा निरस्त
Tue, 21 Nov 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज के पेसमेकर घोटाले के मामले में आरोपी सर्जन डॉ. समीर सर्राफ का पासपोर्ट भी निरस्त कराया जाएगा। इसके लिए सैफई पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं पुलिस जांच में डॉक्टर की ओर से अभी तक दिए गए मरीजों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।
सैफई मेडिकल कॉलेज में तैनात हृदय रोग सर्जन डॉ. समीर सर्राफ को पेसमेकर घोटाले के आरोप में सात नवंबर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। सर्जन पर नकली पेसमेकर लगाकर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने और मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगे थे। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से पौने दो साल पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कमीशन पाकर विदेश यात्राएं करने के आरोप सीओ सैफई की जांच में काफी हद तक सही पाए था। सर्जन को जेल भेजने के बाद से पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपनी अलग-अलग जांचें कर रहा है। जांच में जिन मरीजों का डॉक्टर की ओर से इलाज किया गया है। उनकी भी सूची तैयार करके अब उनसे संपर्क किया जा रहा है। अब पुलिस ने सर्जन का पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी है। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि पासपोर्ट के निरस्तीकरण के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।