{"_id":"5f186e838ebc3e639b7205c0","slug":"passengers-will-enter-sanitary-buses-on-festivals-etawha-news-knp5726583100","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर रोडवेज की बसों में सेनेटाइज कराकर दिया जाएगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर रोडवेज की बसों में सेनेटाइज कराकर दिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन
फोटो संख्या 29 रोडवेज के इटावा क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी सेनिटाइजर की बोतल दिखाते हुए
- फोटो : ETAWHA
कोरोना वायरस की वजह से रोडवेज बसें रक्षाबंधन पर न सिर्फ सैनिटाइज कराने के बाद रवाना की जाएंगी, बल्कि बस में प्रवेश करने से यात्रियों के हाथ परिचालक सैनिटाइज कराएगा।
इसके लिए परिचालक को 200 और 500 एमएल की सैनिटाइजर की बोतल उपलब्ध कराएंगे। यात्री को मास्क लगाकर यात्रा करने की इजाजत होगी। चालक और परिचालक दोनों वर्दी में रहेंगे।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को एमडी की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बताया कि कोरोना वायरस की वजह से रीजन की 510 में से 304 चल रहीं हैं। शेष बसों को 31 जुलाई तक सरेंडर किया जा चुका है।
सभी बसें 52 सीटर हैं। बताया कि कोरोना वायरस की वजह से इटावा रीजन करीब 40 प्रतिशत घाटे में हैं।
फिलहाल बसें अन्य राज्यों को नहीं भेजी जा रही हैं। राज्य के अंदर इनका संचालन हो रहा है। बताया कि रोडवेज के कर्मियों के लिए मौसम के हिसाब से अलग-अलग वर्दियां दी जाएंगी। रीजन में 1310 कर्मचारी हैं।