फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   parshuram jayanti celibrated

Etawah News: शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षक, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Sun, 23 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
parshuram jayanti celibrated
इटावा/जसवतंनगर/ भरथना। भगवान परशुराम की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर और जसवंतनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा ग्वालियर रोड स्थित टिक्सी मंदिर से शुरू हुई। इसका शुभारंभ ब्राह्मण समाज महासभा के संस्थापक सदस्य सतीश व पंकज तिवारी ने गजानन व परशुराम की आरती कर किया। 51 ब्राह्मणों का मंत्रोच्चारण व हवन शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण केंद्र रहे। महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे, जिलाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष शिवम दुबे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम तिवारी, विकास चौबे, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, हृदयेश दीक्षित, विनीत पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण गौंड, एसडीएम विक्रम राघव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार और पुलिस बल शामिल रहा। समापन नुमाइश मैदान में हुआ। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर व जलपान कराकर स्वागत किया गया।
सपा नेता वसीम चौधरी की अगुवाई में मुस्लिमों ने पुष्पवर्षा की। यात्रा में शामिल लोगों को जलपान करवाया। हर्ष नगर में धर्मेंद्र भदौरिया व विक्रम अग्रवाल ने यात्रा में शामिल लोगों को शरबत वितरित किया।
लालपुरा स्थित श्री नीलकंठ मंदिर में परशुराम जी की मूर्ति की पूजा की गई। पुष्पादि से शृंगार किया गया। आरती करके भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में समिति के अध्यक्ष राजेश बाजपेई, हरीशंकर गौड़, दीपक शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, विनोद चौधरी, पंकज दीक्षित, अवधेश पांडे, रामवीर, कपीश दुबे मौजूद रहे।
जसवंतनगर : ब्राह्मण शक्तिपुंज संयुक्त मोर्चा व ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के बैनरतले परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज के नेता हरिकिशोर तिवारी ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। शोभायात्रा बिलैयामठ से शुरू हुई। फक्कड़पुरा में मुस्लिम समुदाय के हासिम अंसारी, हासिम खान ने साथियों समेत पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।आदर्श बाल विद्या मंदिर स्कूल में सत्य प्रकाश शर्मा, कटरा पुख्ता में प्रदीप पांडेय, कटरा खूबचंद में अवनीत गुप्ता, अजय विंदु, जयशिव बाल्मीकि ने बाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा रामलीला रोड स्थित मैरिज होम पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बंटी बाजपेई, नितिन चतुर्वेदी, वीरेंद्र दुबे आदि शामिल रहे। संयोजक ऋषिकांत चतुर्वेदी थे। (संवाद)

बकेवर : कस्बा बकेवर में गेस्ट हाउस में परशुराम जयंती मनाई गई। बकेवर, महेवा, बहेड़ा, उझियानी, लखना, ईकरी, दाऊदपुर, बसैयाहार, कुनैठा, लुधियानी, पृथ्वीरामपुरा, विरोंधी, बरीपुरा आदि गांवों के ब्राह्मण शामिल हुए। संयोजक ब्राह्मण महासमिति के जिलाध्यक्ष अमितेश अवस्थी, पुरूषोत्तम मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। (संवाद)

भरथना : नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। परशुराम सेवा समिति की ओर से मिडिल स्कूल मैदान स्थित भगवान परशुराम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में बाइक सवार युवकों ने भगवान परशुराम की जयकार लगाई। शोभायात्रा जवाहर रोड, बालूगंज, मंडी रोड, आजाद रोड, मोतीगंज से ओवरब्रिज होते हुए मिडिल स्कूल मैदान पहुंची। विपिन बिहारी दुबे, पवन दुबे, प्रभाकर तिवारी, चंदन दुबे, आदि शामिल रहे। पुराना भरथना में सुशील, सुनील चौधरी, मोतीगंज में डॉ.योगेंद्र दुबे, संजीव दीक्षित, राजागंज में कन्हैयालाल दुबे आदि ने जलपान वितरण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed