{"_id":"5d20de208ebc3e6cf231904a","slug":"park-etawha-news-knp500035578","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगसौरा में बनेगा हाईटेक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगसौरा में बनेगा हाईटेक पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। ब्लॉक के ग्राम जगसौरा में बनने वाले हाईटेक मॉडर्न पार्क के लिए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने भूमि पूजन किया। इसके निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। पार्क में हरे-भरे पेड़-पौधों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व युवाओं के लिए फिट रखने के लिए जिम की व्यवस्था भी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क के निर्माण होने से लोगों को टहलने के लिए बाहर अन्य पार्कों में नहीं जाना पड़ेगा। बच्चे भी पार्क में खेलने का आनंद ले सकेंगे। पार्क का निर्माण गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। डीएम ने निर्माण एजेंसी को हिदायत दी गई कि निर्माण तय समय सीमा में मानक के अनुरूप पूरा कराया जाए। इस मौके पर डीएम ने विद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया। उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री शिवाकांत चौधरी, बीडीओ लाखन सिंह पाल, जितेंद्र कुमार यादव, विमल तिवारी, पूरनमल, प्रधान रूबी मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव जगसौरा रामकुमार गुप्ता के अलावा ग्रामीण भी उपस्थिति रहे।