{"_id":"69b5a5c4be81f0535c058373","slug":"panipat-team-became-champion-by-defeating-bundelkhand-etawah-news-c-12-knp1024-1455658-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बुंदेलखंड को हराकर पानीपत की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बुंदेलखंड को हराकर पानीपत की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
फोटो: 19 फाइनल विजेता टीम के खिलाड़ी को सम्मानित करते सीओ रामदबन मौर्य व भाजपा नेता गोपाल मोहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। कस्बा में चल रही पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पानीपत व बुंदेलखंड की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पानीपत की टीम ने सात अंकों से जीत हासिल की। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल में मेरठ व बुंदेलखंड की टीम के बीच मुकाबला दो बार टाई हुआ। प्रतियोगिता में पानीपत के अजीत बालियान को सर्वश्रेष्ठ रेडर व बुंदेलखंड की टीम के विवेक को सर्वश्रेष्ठ कैचर घोषित किया गया।
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को पुरुष कबड्डी का फाइनल मैच पानीपत एवं बुंदेलखंड टीम के बीच कांटे का रहा। जिसमें पानीपत की टीम जीत हासिल कर चैंपियन बनी जबकि बुंदेलखंड की टीम रनर अप रही। इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच पानीपत व हरिद्वार उत्तराखंड के बीच हुआ जिसमें पानीपत की टीम ने 13 अंकों से हरिद्वार उत्तराखंड की टीम को पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में बुंदेलखंड और मेरठ की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दो बार टाई के बाद इस मैच में बुंदेलखंड की टीम एक अंक से विजेता रही।
इससे पूर्व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ अलीगढ़ के विधायक अनिल पाराशर ने ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के संरक्षक भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि खेल मैदानों की संख्या विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण कर सकेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सावित्री कठेरिया, पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, कमलेश कठेरिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, महामंत्री नितिन तिवारी मौजूद रहे।