{"_id":"611a9e7c8ebc3e43206da0d5","slug":"panchayat-secretary-warned-to-stop-work-etawah-news-knp6464590175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवों ने दी कार्यवहिष्कार और धरना प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवों ने दी कार्यवहिष्कार और धरना प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत बराउख में पंचायत घर का निर्माण रुकवाने वाले पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई न होने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने रोष जताया है। सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सीडीओ संतोष राय के समक्ष अपना मांग पत्र प्रस्तुत किया। संघ ने चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लाक के सभी पंचायत सचिव कार्य बहिष्कार कर आंदोलन छेड़ देंगे। इसके तहत ब्लाक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष उमाकांत ने कहा कि 12 अगस्त को बराउख में पंचायत घर का निर्माण हो रहा था। इस दौरान बकेवर थाने के पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने पंचायत घर का निर्माण रुकवा दिया। इतना ही नहीं पंचायत सचिव यशवीर सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। इसके विरोध में ग्राम प्रधान बराउख ने भी अपने
पद से त्यागपत्र दे दिया। इस घटना को पांच दिन का समय बीत गया है। गाली गलौज और अभद्रता करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस ज्ञापन की प्रति खंड विकास अधिकारी महेवा को भी दे दी गई है। ज्ञापन देने वालों में महावीर सिंह, सुधीर कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार, विजय रत्न, अंकिता चौधरी शामिल रहे।