{"_id":"5feb5f0b8ebc3e3b9c6e4480","slug":"panchayat-elections-green-for-pradhan-pink-leaflet-will-be-stamped-for-zip-member-etawha-news-knp602872211","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए जिले में आ गए 39 लाख मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए जिले में आ गए 39 लाख मतपत्र
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंगलवार को मतपत्रों की खेप कलक्ट्रेट पहुंच गई। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अलग-अलग रंग के कुल 38 लाख 95 हजार 400 मतपत्र आए हैं।
इन पत्रों को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। पंचायत चुनाव नए वर्ष के आरंभिक महीनों में होने की पूरी संभावना है।
शासन ने चार पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र भेजे हैं। इनमें प्रधान पद के लिए हरा, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य का नीला और जिला पंचायत सदस्य का गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।
विज्ञापन
मतपत्रों के आने के बाद प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गईं हैं।
मतदाता सूची का ड्राफ्ट भी प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें नाम जुड़वाने तथा संशोधन का अभियान चलाया जा रहा है। तीन जनवरी तक सूची में नाम जुड़वाने का मौका है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायरण सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां भी प्राप्त किए जा रहे हैं। मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है।