फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Painter and married woman commit suicide

पेंटर और विवाहिता ने खुदकुशी की

Tue, 05 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Painter and married woman commit suicide
भरथना/इटावा। कोतवाली क्षेत्र के पुराना भरथना निवासी युवक की पत्नी मामूली कहासुनी के बाद नाराज होकर मायके चली गई। इससे परेशान होकर पेंटर का काम करने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

उधर, पछायगांव थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव कुंडे के सहारे फांसी पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि विवाहिता ने काम करने से आहत होकर खुदकुशी की है।
पुराना भरथना के अंबेडकर मूर्ति वाली गली निवासी नंदू उर्फ अनुरुद्ध (38) पेंटर थे। परिवार में पत्नी रेनू व एक 11 माह की बेटा है। बड़े भाई गोविंद ने बताया कि करीब पांच दिन पहले नंदू और रेनू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस बात से नाराज होकर रेनू अपने बच्चे को लेकर औरैया के छछूंद स्थित मायके चली गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को वह काफी परेशान था। रात को वह अकेले था। इसी बीच उसने अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह किसी काम के लिए साढ़ू के बेटे ने नंदू को फोन किया तो कॉल नहीं रिसीव हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का दरवाजा भी बंद था। युवक ने जानकारी गोविंद को दी। गोविंद की मदद से युवक दूसरे दरवाजे से घर के अंदर गया तो नंदू का शव पंखे से फांसी पर लटका था। उसने जानकारी परिजनों को दी।
इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ की। तभी नंदू की पत्नी परिजनों के साथ रोते-बिलखते ससुराल पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गोविंद ने बताया कि वह नंदू का शव लोडर में रखकर परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस ला रहे थे।
आरोप है कि पुलिस लाइन चौराहे के पास पहले से नंदू के ससुराल वाले मौजूद थे, जिन्होंने लोडर रोक लिया और शव का पोस्टमार्टम कराने से रोकने का प्रयास किया। परिजन उनकी बात को नजर अंदाज करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
उधर, पछायगांव थाना क्षेत्र के करिया डांढ़ा गांव निवासी जीतू यादव की शादी चार मई 2018 को मप्र के भिंड जिले के थाना फूफ, इटगांव निवासी शिवानी (23) से हुई थी। दंपती का ढाई साल का बेटा कार्तिक है।
जीतू के परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मंगलवार को सुबह जीतू खेत गया था। घर लौटने पर कमरे में गया तो पत्नी शिवानी का शव लटका देखा। जीतू ने शव उतारकर परिजनों को जानकारी दी।
इसी बीच मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि जब वे लोग पहुंचे तो शिवानी फर्श पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसओ वीके सिंह ने बताया कि ससुराल वाले बाहर थे, इस कारण उसे अकेले काम करना पड़ रहा था। इसके चलते खुदकुशी की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed