{"_id":"5fe765a18ebc3e3e77198b28","slug":"paddy-purchase-center-of-up-agro-found-closed-etawha-news-knp6022960112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिला यूपी एग्रो का धान खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिला यूपी एग्रो का धान खरीद केंद्र
विज्ञापन
फोटो संख्या 27 भरथना कृषि मंडी समिति में निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी व अन्य
- फोटो : ETAWHA
धान खरीद की हकीकत जानने शनिवार को पहुंचे अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश को यूपी एग्रो खरीद केंद्र ही बंद मिला। उन्होंने प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी, कृषि विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने मंडी में किसानों से बातचीत की।
मंडी परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग के दो, यूपी एग्रो व भरथना फारमर प्रोड्यूसर कंपनी प्रा. लि. का एक-एक केंद्र संचालित है। यूपी एग्रो का क्रय केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान विपणन अधिकारी भूपेंद्र सिंह, विजयकरन, मंडी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, म.स. सर्वेश कुमार त्रिपाठी, शिलादित्य सिंह, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम श्रुति सिंह ने शनिवार को संस्थावार धान खरीद की समीक्षा की। सभी क्रय एजेंसियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय किए जाने, मंडियों में रखे धान का समय से उठान किए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने समीक्षा में पाया कि क्रय एजेंसियों का 35,000 मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 33,086.99 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें खाद्य निगम ने 27000 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष 25416.31 मी.टन, यूपी एग्रो ने 3000 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष 2802.24 मी.टन क्रय किया है। सबसे खराब स्थिति भारतीय खाद्य निगम की रही।
1500 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष 793.56 मी. टन खरीद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने धान के उठान की स्थिति सही नहीं पाई। उसकी प्रतिदिन मानीटरिंग की जाए। बंद मिलने पर कार्रवाई करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार, धान क्रय एजेन्सियों के प्रबंधक, मिलर्स, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम श्रुति सिंह ने शनिवार को नगर के पक्का तालाब, बलराम सिंह चौराहा और मोतीझील में नगर पालिका से संचालित नलकूपों का औचक निरीक्षण किया।
पक्का तालाब, बलराम सिंह चौराहा के नलकूप जून में ही चालू हुए हैं। दोनों नलकूप की प्रति मिनट पानी निकालने क्षमता 1000 लीटर है। उन्होंने मोतीझील में संचालित नलकूप का अवलोकन करते हुए नलकूप की मीटर रीडिंग को देखा।
डीएम ने वॉटर मीटर लगाए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता जल निगम आर के यादव ने बताया कि पूरे शहर में 44,601 वॉटर मीटर लगाने का कार्य प्रस्तावित था। इसके सापेक्ष लगभग 32,000 वॉटर मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने वॉटर मीटर लगाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक अभियंता जल निगम गंगा सिंह उपस्थित थे।