{"_id":"6ae6281085ee2812e40362fe","slug":"paddy-procurement-to-begin-in-the-district-from-november-2-38-centres-ready-etawah-news-c-216-1-etw1004-152410-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिले में दो नवंबर से होगी धान खरीद, 38 केंद्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिले में दो नवंबर से होगी धान खरीद, 38 केंद्र तैयार
Sat, 31 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदने के लिए 38 केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन रविवार होने के कारण अब दो नवंबर से विधिवत खरीद शुरू होगी। जिले में इस बार करीब 66 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है। धान की गुणवत्ता के आधार पर इसका समर्थन मूल्य 2441 से 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी समिति स्थित खाद्य विपणन विभाग के एक केंद्र पर औपचारिक शुरुआत से पहले ही शनिवार को साढ़े पांच क्विंटल धान की खरीद की गई। महाराजपुर निवासी किसान देवेंद्र राजपूत पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अपना धान लेकर केंद्र पहुंचे थे। यहां कर्मचारी, कांटा और बारदाना उपलब्ध होने के कारण तत्काल उनका धान खरीद लिया गया।
जिले के सभी 38 केंद्रों पर बारदाना पहुंचा दिया गया है। केंद्र प्रभारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। किसान जनसेवा केंद्र या अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अभी धान की कटाई में तेजी नहीं आई है। ऐसे में दिवाली के बाद केंद्रों पर किसानों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी हैं। सोमवार से विधिवत खरीद शुरू कर दी जाएगी।