{"_id":"5ebc0fb48ebc3e90541ff025","slug":"paddy-and-dhaincha-seed-came-in-blocks-etawha-news-knp5599515116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों में आया धान और ढैंचा का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों में आया धान और ढैंचा का बीज
विज्ञापन
कृषि विभाग ने भी खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में तीन किस्म का धान बीच और ढैंचा बीज आ गया है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर किसानों को पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत बीज दिया जाएगा। धान के बीज पर किसान को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि खरीफ फसल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अरहर, बाजरा और मूंग बीज भी जल्द आएगा।
शंकर बीज कृषि विभाग की अनुबंधित कंपनियां ब्लॉकों में स्टाल लगाकर बेचेंगी। जिले में खरीफ की मुख्य फसलों धान, मक्का, बाजरा और अरहर के आच्छादन का लक्ष्य इस बार बढ़ा दिया गया है।
धान 52031 हेक्टेयर, बाजरा 36729 हेक्टेयर, मक्का 5338 और अरहर 2465 हेक्टेयर में बुआई की जाएगी। धान की तीन प्रजातियों का बीज चकरनगर को छोड़कर सभी ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेजा जा चुका है।
119 क्विंटल पूसा सुगंधा -5, 212 क्विंटल पूसा बासमती 1509 और 56 क्विंटल पूसा बासमती 1637 बीज जिले को मिला है। किसानों को पूसा सुगंधा 4760 प्रति क्विंटल, पूसा बांसमती-1509 दो हजार रुपये प्रति क्विंटल बौर सुगंधा-5 एक हजार रुपये क्विंटल में दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसान को बीज भंडार पर पूरा मूल्य देना है। 50 प्रतिशत अनुदान राशन उसके बैंक खाते में आएगी।
ढैंचा का 145 क्विंटल बीज मिला है, जिसे ब्लॉकों पर भेज दिया गया है। ये बीज किसानों को 144.80 क्विंटल में दिया जाएगा।
93 क्विंटल बाजारा, 17 क्विंटल अरहर, 37 क्विंटल उर्द, 4 क्विंटल मूंग और 3 क्विंटल मूंग की मांग भेजी गई है। जल्द ही ये बीज भी आ जाएगा।
कृषि अधिकारी ने बताया कि 217 क्विंटल शंकर धान, 30 क्विंटल शंकर मक्का भी किसानों को अनुदान पर दिया जाना है।
ये बीच विभाग से अनुबंधित कंपनियां राजकीय बीज भंडारों पर स्टाल लगाकर बेचेंगी। स्टाल लगाने की तरीखों की सूचना किसानों को भंडार प्रभारी देंगे। महेवा राजकीय भंडार गृह के प्रभारी राजेश कुमार चौबे ने किसानों ने धान बीज लेने की अपील की है।