फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PAC and QRT deployed to monitor mixed population

Etawah News: मिश्रित आबादी की निगरानी में पीएसी और क्यूआरटी तैनात

Tue, 03 Mar 2026 09:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
PAC and QRT deployed to monitor mixed population
इटावा। होली के मद्देनजर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। कई स्थानों पर खुफिया निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिले में 25 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल के तौर पर 150 दरोगा, 540 पुरुष सिपाही, 120 महिला सिपाही, एक पीएसी बल, 70 पीआरडी जवान, 160 होमगार्ड को लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं 40 क्यूआरटी भी लगाई गई हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने होली पर बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा की कमान पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. श्रीशचंद्र संभालेंगे जबकि शहर में पुलिस अधीक्षक सिटी अभय नाथ त्रिपाठी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। होली के दिन कहीं कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी जिससे अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस या रिजर्व पुलिस को भेजा जा सकेगा। अति संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष में होली के दिन जिले में दो स्थानों पर विवाद हुआ था। पुलिस ने उन स्थानों को अपने ड्यूटी स्थल के रूप में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के मार्केट में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू कर दी गई। मुख्य बाजारों की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा जिले के बार्डर पर बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है।



पुलिस प्रशासन ने पिछली साल घटना होने की वजह से पहले से जिले में तीन जगहों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसमें प्रमुख रूप से बसरेहर थाने के चमनपुरवा, शहर के सफी व मेवाती टोला शामिल हैं। यहां दोनों समुदाय के लोग प्रेम से त्योहार मनाते हैं। कई बार त्योहार पर बड़ा बवाल हो जाने के कारण अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इस बार भी यहां सतर्कता के तौर पर पुलिस बल व क्यूआरटी की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसी कैमरों व ड्रोन कैमरों की सहायता से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।



जिले में होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस बार शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-श्रीश्चंद्र, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed