फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paan Kunwar School won in group dance

ग्रुप डांस में पान कुंवर स्कूल ने मारी बाजी

Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paan Kunwar School won in group dance
इटावा। इटावा महोत्सव और प्रदर्शनी पंडाल में बृहस्पतिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं की समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश कर अतिथियों व दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता दो वर्गों सीनियर छात्र और सीनियर छात्राओं के बीच आयोजित हुई। जिसमें पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गर्ल्स में दूसरे स्थान पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी व तीसरे स्थान पर एसएस मेमोरियल सैफई रहा। इसी ग्रुप में संत केवलानंद स्कूल भरथना की गर्ल्स की टीम को उनकी प्रस्तुति के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के वर्ग में द्वितीय स्थान केवलानंद एवं तृतीय स्थान सुदिति ग्लोबल एकेडमी को मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय शर्मा, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव, केवलानंद पब्लिक स्कूल के मैनेजर रोहन सिंह, प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह, एचएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक कैलाश चंद्र यादव ने आभार जताया। बताया कि परीक्षाओं की वजह से प्रतियोगिता में कम संख्या में स्कूलों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका कमर सिद्दीकी, उर्वशी दीक्षित, सुचि पांडे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed