फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   oxygen

आक्सीजन प्लांट के साथ लगाए जा रहे जनरेटिंग सिस्टम

Fri, 16 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
oxygen
इटावा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है। जिले में दो कोविड अस्पतालों में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं ठीक की जा रहीं हैं। जिले की चार सीएचसी पर भी आक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। ताकि संक्रमित को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले के सौ शय्या अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में कोविड सेंटर एल-टू में कोरोना की दूसरी लहर में अव्यवस्थाएं के चलते जिले की काफी किरकिरी हुई थी। आक्सीजन की कमी से मरीज परेशान हुए थे। इस बार ऐसा न हो। इसलिए अभी से स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आक्सीजन प्लांट के साथ ही जनरेटिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में दो आक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा दोनों कोविड सेंटर में आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर बाल रोग विशेषज्ञों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। जिले के 42 चिकित्सकों और 53 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया चुका है। उदी, जसवंतनगर, बसरेहर और महेवा सीएचसी में विधायकों व सांसद ने आक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए अपनी निधि से धन भी दिया है। चारों सीएचसी को कोविड सेंटर बनाया जाएगा। वहां 60-60 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज करने की व्यवस्था की जा रही है। जिले में 33 वेंटिलेटर हैं। 23 बाइपैप मशीनें भी आ गई हैं। दवाओं भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed