फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Oxygen cylinder exploded , killing a retired military

ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, रिटायर्ड फौजी की मौत

Sun, 08 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder exploded , killing a retired military
बगिया में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
 फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला श्यामनगर में एक बगिया में रखे ऑक्सीजन सिलेंडरों में से एक सिलेंडर शनिवार शाम को अचानक फट गया। इस हादसे से वहां मौजूद रिटायर्ड फौजी के  चिथड़े उड़ गए। सिलेंडर के फटने से हुए धमाके से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े। सूचना पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। चूंकि किसी प्रकार की कोई आग नहीं लगी थी। लिहाजा सुरक्षा के तौर पर उन्होंने सिलेंडरों की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



मोहल्ला श्यामनगर निवासी रिटायर्ड फौजी रामकिशन (56) पुत्र रामेश्वर दयाल ऑक्सीजन के सिलेंडरों का कारोबार करता है। घर के सामने स्थित बगिया में सिलेंडर रखे हुए थे। शनिवार शाम को रामकिशन कहीं से भागवत कथा सुनकर आया। करीब पौने सात बजे वह बगिया में आकर बैठ गया। अचानक सिलेंडरों में से एक सिलेंडर जोरदार धमाके से फट गया। सिलेंडर के फटने से रामकिशन के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन



सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेजी से हुई कि पूरे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। यकायक तो लोग समझ ही नहंीं कि आखिर क्या हुआ। जानकारी हुई तो रामकिशन की बगिया की ओर दौड़ पड़े। घर से रामकिशन के परिजन भी आ गए। सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह, एसओ फ्रेंडस कालोनी जेपी पाल, एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र सिंह व एसओ इकदिल आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। सुरक्षा के तौर पर फायर बिग्रेड के जवानों ने सिलेंडरों को चेक किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आक्सीजन गैस सिलेंडर कारोबार के संबंध में मृतक रिटायर्ड फौजी रामकिशन के पास लाइसेंस नहीं था और उसका कारोबार अवैधानिक रूप से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed