Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Owaisi-Chandrashekhar alliance is zero: Prof. Ramgopal

ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन जीरो : प्रो. रामगोपाल

Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Owaisi-Chandrashekhar alliance is zero: Prof. Ramgopal
फोटो 22::::प्रो. रामगोपाल यादव।
इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर शुक्रवार को तंज कसा है। उन्होंने इस गठबंधन को जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो बताया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अखिलेश यादव की ओर से बनाए गए केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे प्रो. रामगोपाल ने पूजा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सपा पर टिप्पणी करने वालों को कुछ नहीं मिलेगा। उनके अनुसार, जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही होगा।
विज्ञापन


प्रो. रामगोपाल ने राहुल गांधी के फोन टैप किए जाने के सवाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केवल राहुल गांधी ही नहीं, सभी लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं। मंदिर दर्शन के महत्व बताते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे, इसलिए वह यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कृपा से लोगों की सभी तिकड़में खत्म हो जाएंगी। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता और गोपाल यादव उनके साथ मौजूद रहे।


----

रणवीर सिंह यादव की पुण्यतिथि पर परिवार व सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सैफई। सैफई महोत्सव के संस्थापक व सैफई के पहले ब्लॉक प्रमुख स्व. रणवीर सिंह यादव की 24वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मनाई गई। समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत्येष्टि स्थल पर सुबह शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनकी पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, पुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, जिपं अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव ने यज्ञ में आहुतियां दीं। सुबह से ही समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अभयराम सिंह यादव, आर्यन यादव, एमएलसी मुकुल यादव, झिगूपुर के प्रधान सोनू यादव, किसान नेता संजीव यादव, प्रधान रामफल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद

फोटो 22::::प्रो. रामगोपाल यादव।

फोटो 22::::प्रो. रामगोपाल यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed