{"_id":"56f6d71a4f1c1b7d30f14d57","slug":"overbridge-on-the-deep-pits-walk-carefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे, चलना संभल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे, चलना संभल कर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज का ऊबड़ खाबड़ रास्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर और लाइनपार के क्षेत्र को जोड़ने वाले शहर के प्रमुख गुरू तेग बहादुर ओवरब्रिज की बदहाली से लोग परेशान हैं। ओवरब्रिज पर गहरे-गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। लोगों की माने तो साल भर से संबंधित विभाग के अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शासन के निर्देशों पर शहर में लोक निर्माण विभाग व नगरपालिका की ओर से जोरशोर के साथ सड़कों को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ओवरब्रिज तिराहा से भरथना चौराहा तक भी सड़क पर हाटमिक्स का कार्य कुछ माह पूर्व ही पूरा किया गया है।
लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर ओवरब्रिज के दोनों ओर हाटमिक्स डालकर मार्ग को चिकना कर चमका दिया है लेकिन इस कार्य में ओवरब्रिज को शामिल नहीं किया है। नतीजा यह है कि ओवरब्रिज क ी सड़क की मरम्मत निर्माण के समय से लेकर अभी तक न किए जाने के चलते उस पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
इन गड्ढों की वजह से राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, ओवर ब्रिज के ठीक बीच में रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से पर तो पुल से डामर और गिट्टी पूरी तरह से गायब हो चुकी है, जिसके कारण यहां से वाहनों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।