{"_id":"6adb9ce2491c56f28b0e1869","slug":"our-goal-is-to-defeat-the-bjp-discussions-with-the-congress-regarding-an-alliance-are-clear-akhilesh-yadav-etawah-news-c-216-1-etw1002-151949-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हराना हमारा लक्ष्य, गठबंधन पर कांग्रेस से बातचीत स्पष्ट : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हराना हमारा लक्ष्य, गठबंधन पर कांग्रेस से बातचीत स्पष्ट : अखिलेश यादव
Fri, 23 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो 41:: सैफई में मतदान करते सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। स्रोत-सपा
सैफई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान करने सैफई ब्लॉक पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए। कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों को पता है कि कितनी सीटों पर बंटवारा होना है। भाजपा को हराने के लिए सभी को रास्ता निकालना है और भाजपा को हराना ही उनका लक्ष्य है।
राजकुमार भाटी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी का स्टैंड क्या होगा, यह कल तक पता चल जाएगा। वहीं, रावण के पोस्टर वार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रावण कौन था, किस भेस में आया था और उसने कौन से वस्त्र पहने थे, यह सभी जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछले 10 साल से भेस बदलकर जनता को लूट रही है।
सपा अध्यक्ष ने आजम खान से मुलाकात के सवाल पर कहा कि अगर भाजपा के लोग अदालतों से न मिलें और झूठे मुकदमे न लगवाएं तो आजम खान जेल से बाहर होंगे। ओमप्रकाश राजभर की ओर से एक्स पर आजम खान को लेकर किए गए पोस्ट के संबंध में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों को ट्विटर नहीं देखना चाहिए, एक्स नहीं पढ़ना चाहिए और हर किताब भी नहीं पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिन बातों को खुद नहीं कह सकती, उन्हें दूसरे दलों के लोगों से कहलवाती है और सवाल करवाती है। अखिलेश यादव ने कहा, आजम खान साहब आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव सैफई में अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निर्माणाधीन स्मारक को देखने भी पहुंचे।