फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

उद्यमिता के गुर भी सीखेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं

Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
इटावा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उद्यमिता के गुर भी सीखेंगी। आजीविका को उद्यमिता से जोड़ने की पहल के लिए उद्यमिता पखवाड़ा शुरू किया गया है। स्वयं सहायता समूह उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए नान फार्म लाइवलीहुड के अंतर्गत समूहों को मुद्रा लोन, सीसीएल से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में 20 उद्यम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय ने बताया कि 50 समूहों को सीसीएल वितरण कराया जाएगा। जिसका उपयोग समूहों की व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि कर आय के नए श्रोत पैदा किए जाएंगे। पांच समूहों को मुद्रा लोन उपलब्ध कराया जाएगा। नोडल के माध्यम से समूह को उत्पादों का विक्रय आनलाइन करने की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नान एक्टिवेटेड विद्युत सखी के वर्चुअल खातों में 30000 रुपये का रिचार्ज कराया जाएगा। इससे वह विद्युत बिल कलेक्शन का काम शुरू कर सकेंगी। सरकारी राशन की रिक्त दुकानें भी प्राथमिकता के आधार पर समूहों को आवंटित की जाएंगी। उपायुक्त स्वरोजगार बृज मोहन अम्बेड ने बताया कि समूहों और बैंकों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके मुद्रा लोन और सीसीएल स्वीकृत कराने के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed