फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Organic farming protects fruits, vegetables from poisoning

जैविक खेती फलों, सब्जियों को जहरीला होने से बचाती

Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Organic farming protects fruits, vegetables from poisoning
इटावा। इटावा महोत्सव/प्रदर्शनी के पंडाल में शुक्रवार को जैविक कृषि जागरुकता कार्यक्रम हुआ। प्रथम सत्र में कई स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने सुंदर चित्रण किया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में जैविक खेती के बाबत किसानों को जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारंभ एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि में सुनील भदौरिया व जल बचाओ अभियान कार्यक्रम से जुड़े भगवान सिंह परमार थे।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि जैविक खेती उत्पादित फलों और सब्जियों की विषाक्त सामग्री को कम करती है। जिसका उपभोग के बाद अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। खेती की यह विधि मिट्टी को एक साथ बांधती है जो किसी भी प्रकार के रसायनों और कीट नाशकों से पूरी तरह मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजब सिंह राजपूत, राकेश कुमार त्रिपाठी, हंसराज चौहान, अशर्फी लाल, शिव सिंह आदि किसानों को सम्मानित भी किया गया। द्वितीय सत्र में जिले के कई स्कूलों के प्रतिभागियों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रथम स्थान पर विनायक, द्वितीय स्थान पर उत्कर्ष व तृतीय स्थान पर अंश व यशपाल संयुक्त रूप रहे। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जैविक कृषि से कार्य करने वाले कृषकों को भी संस्थाओं ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफलता तक ले जाने में समाजसेवी संस्थाओं भूमिजा फाउंडेशन, चित्रा शक्ति वेलफेयर सोसाइटी, भारत विकास परिषद इटावा तुलसी एवं एकलव्य शूटिंग एकेडमी का सराहनीय योगदान रहा।
निर्णायक की भूमिका प्रदीप सिंह भदौरिया व टीके महेश्वरी ने अदा की।
कार्यक्रम में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी, डा. उदयवीर सिंह, नारायण तिवारी, उदय प्रताप सिंह राजावत, राहुल तोमर, रविंद्र चौहान, राजीव चौहान, प्रीतम खन्ना, नीलिमा चौधरी, पंकज कुमार सिंह चौहान, जितेंद्र भदौरिया, बंटू चौहान, पुत्तन भदौरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्या सुशीला राजावत ने सभी का आभार जताया। संचालन चित्रा परिहार व शीलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
जनपदीय कवि सम्मेलन छह को
इटावा। इटावा महोत्सव/प्रदर्शनी पंडाल में 6 दिसंबर को शाम 6:30 बजे से जनपदीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संयोजक विशंभर नाथ भटेले व सह संयोजक सुरेश चंद्र दुबे ने देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि कमलेश शर्मा, अशोक यादव, डा. सौरभ दीक्षित होंगे।
क्लब फुट शिविर से जीवन में आईं खुशियां
इटावा। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को क्लब फुट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के अलावा उन्हें परामर्श दिया गया।
शिविर में क्लब फुट से प्रभावित बच्चों को आसानी से इलाज करने की जानकारी दी गई। इसमें कास्टिंग, टेनोटॉमी और ब्रेसिंग के चरण से गुजरना पड़ता है।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विष्णु मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर में क्लब फुट के इलाज के लिए पांच बच्चों का परीक्षण किया गया। बताया कि क्लब फुट इलाज जन्म से 15 से 20 दिन के बाद शुरू हो जाता है।
छह से सात महीने की उम्र होने पर भी बच्चे का इलाज शुरू हो जाता है। इसमें हर सप्ताह प्लास्टर चढ़ता है। उसके बाद पैर सीधे किए जाते हैं। शुरुआती दिनों में बच्चे को 23 घंटे तक जूते पहनने होते हें। उसके बाद जूते पहनने का समय कम होता जाता है।
रासलीला में कलाकारों बांधा समा
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को दूसरे दिन शाम को मथुरा के वृंदावन से आए रासलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए।

हालांकि, रासलीला के शौकीन दर्शकों की संख्या कम संख्या में रही, लेकिन बच्चों और महिलाओं की संख्या अच्छी रही। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हरि बाबा रामकृष्ण लीला मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के वेश में एक से एक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजक गुरुप्रसाद द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed