{"_id":"61b78fd864c21e477c74a5f8","slug":"opposed-to-imposition-of-market-fee-again-etawah-news-knp66936884","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से मंडी शुल्क लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से मंडी शुल्क लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दोबारा मंडी शुल्क लगाए जाने का विरोध किया है। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद 10 दिसंबर से व्यापारी मंडी परिसर के बाहर व्यवसाय करने वालों से मंडी शुल्क वसूला जा रहा है।
कहा इस आदेश से प्रदेश में मंडी के बाहर गल्ला, किराना, दाल, तिलहन, मछली, लकड़ी समेत अन्य कृषि उत्पादनों का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ के अलावा महंगाई भी बढ़ेगी। युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राईन ने कहा दो वर्षों में व्यापारी की कमर टूट चुकी है। ऐसे में मंडी शुल्क लगना व्यापारी विरोधी कदम है। व्यापारियों ने शुल्क वापसी की मांग की है।
सोमवार को लाइनपार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर ओमरतन कश्यप व नवनियुक्त युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राईन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री शैलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज रंगरेज, युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव व शिवा गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, सलमान अली, युवा कोषाध्यक्ष शेखर पांडे, मोहम्मद इसरार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।