फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Open the entire market, otherwise shops

पूरा बाजार नहीं खोला गया तो दुकानें बंद कर मनरेगा में मांगेंगे काम

Tue, 14 Jul 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Open the entire market, otherwise shops
फोटो संख्या 26 थाना में आयोजित बैठक में तहसीलदार को समस्याओं से अवगत कराते व्यापारी - फोटो : ETAWHA
दो सप्ताह में पांच दिन ही दुकान खोलने के जिला प्रशासन के आदेश को लेकर नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद करने की धमकी दी।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि अगर पूरा बाजार नहीं खोला गया तो वे दुकानें बंद करके मनरेगा में काम मांगेंगे।
लॉकडाउन से लेकर अब तक सफाई और सैनिटाइजेशन न किए जाने की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ताखा को दिया गया।
शासन की ओर से सप्ताह में पांच दिन दुकान खोलने के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक-एक दिन दाएं-बाएं साइड की दुकानें खोलने का रोस्टर जारी किया है।
इस पर कस्बा ऊसराहार में व्यापार मंडल के दोनों गुटों के व्यापारियों ने एकजुट होकर तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव को थाना परिसर में आयोजित बैठक में एक ज्ञापन सौंपा है।
इसमें व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि ऊसराहार से सात किलोमीटर दूर औरैया जिले के उमरैन और 9 किलोमीटर दूर मैनपुरी के किशनी में दोनों तरफ दुकानें खोलने के आदेश हैं।
विज्ञापन

इसके चलते ज्यादातर ग्राहक उन कस्बों में सामान लेने के लिए जाने लगे हैं। उनका कहना है कि पहले से ही लॉकडाउन में आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित दुकानदारों के सामने भुखमरी की हालत बन गई है। छोटे-छोटे दुकानदार कर्ज में डूब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कौशल, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, रवि वर्मा ने पूरा बाजार खोले जाने की मांग की।
कहा कि अगर पूरा बाजार नहीं खोला गया तो वे लोग बाजार को बंद कर दुकानदारों को मनरेगा के तहत काम दिलाएंगे।
व्यापारी जीतू कौशल, विक्की कौशल, रवि गुप्ता, चंदन गुप्ता ने सफाई और सैनिटाइजेशन कराकर दवा छिड़काव की मांग की है। इस मौके पर थानाध्यक्ष ऊसराहार सतीश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed