{"_id":"57e572a94f1c1b416da8219c","slug":"opd-facality-for-4-days-in-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":" सप्ताह में चार दिन हृदय रोगियों को ओपीडी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में चार दिन हृदय रोगियों को ओपीडी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
ुि
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के हृदय रोग विशेषज्ञ (कर्डियोलॉजिस्ट) डा. समीर सर्राफ अब सप्ताह में चार दिन हृदय रोगियों को देखेंगे। प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ये सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
डा. समीर ओपीडी के कमरा नंबर सात में मरीजों को देखेेंगे। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने दी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में हृदय से संबंधित बीमारियों में इजाफा हुआ है। इसके चलते विश्वविद्यालय के कार्डियोलाजी विभाग ने नियमित रूप से हृदय रोगियों के लिए ओपीडी शुरू की है। चिकित्साधीक्षक डा. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहले से ही कार्डियक सेंटर, नियमित रूप से एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हो रही है। इसके साथ ही पेरिफेरल एंजियोग्राफी, पेसमेकर प्रत्यारोपण, कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी, फेफड़ों और नसों की सर्जरी के साथ ही हृदय की सर्जरी भी की जाती है। उन्होंने बताया कि हृदय रोगी अब कम खर्च में उचित इलाज विश्वविद्यालय में ही करा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजिस्ट डा. समीर सर्राफ ने बताया कि हार्ट से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन विश्वविद्यालय के कार्डिएक सेंटर में किए जा रहे हैैं। कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने हार्ट सर्जरी विभाग के मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल चाल पूछा। अभी तक ये ओपीडी सुविधा सोमवार और गुरुवार को ही मिलती थी।
विज्ञापन