फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only 47 out of 283 UP Board schools have online attendance.

Etawah News: यूपी बोर्ड के 283 स्कूलों में से सिर्फ 47 में ऑनलाइन हाजिरी

Thu, 20 Aug 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Only 47 out of 283 UP Board schools have online attendance.
इटावा। यूपी बोर्ड के निर्देश के बावजूद जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने की प्रक्रिया बेहद धीमी है। जिले में यूपी बोर्ड के 283 विद्यालय हैं, लेकिन इनमें से अभी तक सिर्फ 47 विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। यह संख्या कुल विद्यालयों की महज 16.61 प्रतिशत है। इसे लेकर बोर्ड ने असंतोष जताते हुए सभी विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा सत्र की शुरुआत से ही विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति वेब पोर्टल अथवा मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज कराने की व्यवस्था लागू की थी। इसके लिए सभी विद्यालयों को निर्देश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद करीब पांच माह बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यालय इस व्यवस्था से नहीं जुड़ सके हैं। अब बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने का लक्ष्य तय किया है। इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस को सौंपी गई है। बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन और बोर्ड के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। सभी विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू कराई जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड की व्यवस्था के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed