फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only 30 schools uploaded Eco Club reports.

Etawah News: सिर्फ 30 स्कूलों ने अपलोड की ईको क्लब रिपोर्ट

Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Only 30 schools uploaded Eco Club reports.
इटावा। जिले के अधिकांश विद्यालय पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का ब्योरा विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाए हैं। ईको क्लब की ताजा रिपोर्ट में यह स्थिति चिंताजनक सामने आई है। इससे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कुल 207 विद्यालयों में से केवल 30 ने ही ईको क्लब गतिविधियों की रिपोर्ट अपलोड की है। वहीं, 177 विद्यालयों की रिपोर्ट अभी भी लंबित है। ईको क्लब पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर और पर्यावरण जागरूकता जैसे कार्यक्रम संचालित करता है। इन गतिविधियों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग जिला और राज्य स्तर पर समीक्षा के लिए अनिवार्य है। ताखा, महेवा, बसरेहर, भरथना, जसवंतनगर, बड़पुरा और शहर क्षेत्र के कई विद्यालयों की रिपोर्ट लंबित है। इनमें निजी इंटर कॉलेज और उच्च प्राथमिक विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईको क्लब का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक समझ विकसित करना है। सभी विद्यालयों को नियमित रूप से अपनी गतिविधियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। रिपोर्ट लंबित रहने से जिले की वास्तविक प्रगति राज्य स्तर पर नहीं दिख पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जानकारी न देने पर संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed