फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only 200 farmers could apply for crop insurance

Etawah News: फसल बीमा के लिए 200 किसान ही कर पाए आवेदन

Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Only 200 farmers could apply for crop insurance
खास खबर...
विज्ञापन

फोटो-19- (फोटो 19) क्रासर - पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का मुआवजा लेने के लिए जिले के सिर्फ 200 किसान ही सामने आए हैं। जबकि बीमा करीब 16 हजार किसानों ने करा रखा है। इतनी कम संख्या में आवेदन पहुंचने से साफ है कि किसानों में या तो जागरूकता की कमी है या फिर नियमों की जानकारी नहीं है।
प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। बीते रविवार की रात और फिर सोमवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण खासतौर से लखना, बकेवर व चकरनगर के कुछ क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान हुआ। फसल खेत पर ही बिछ गई। ऐसे में किसानों को फसल बीमा का लाभ देने की तैयारी प्रदेश सरकार की ओर से की गई है।
विज्ञापन

यूनिवर्सल जनरल इंश्योरेंस कंपनी के राज्य प्रमुख रवि ग्रोवर के मुताबिक अभी तक इटावा जनपद के करीब 200 किसानों ने फसल बीमा के तहत मुआवजा लेने के लिए आवेदन किया है। हालांकि आवेदन आने की प्रक्रिया अभी जारी है। जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष रबी सीजन में करीब 16 हजार किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमित किसानों की इतनी बड़ी संख्या होने के बाद भी सिर्फ 200 किसानों की ओर से ही मुआवजे के लिए आवेदन करना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि किसानों का बीमा करने के बाद कंपनी की ओर से क्या उन्हें जागरूक नहीं किया गया। या फिर योजना के तहत वह नियम है जिसमें 33 फीसदी या इससे ज्यादा फसल खराब होने पर ही योजना का लाभ मिलने का प्रावधान है। बीमा कंपनी के राज्य प्रमुख का कहना है कि जिले के करीब 200 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। इन्हें मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। जिले के कुल किसानों के सापेक्ष बीमा कराने वाले हैं, यही कारण है कि मुआवजे के लिए आवेदन भी कम आए है।
................................
किसानों ने बताई परेशानी
फोटो-27 बहादुरपुर गांव निवासी किसान शिशुपाल बताते हैं कि उनके खेत में 15 बीघा गेहूं की फसल थी, जिसमें से एक खेत में तो 80 फीसदी फसल को नुकसान है लेकिन उनके पास न तो लेखपाल ही सर्वे करने के लिए आए और न ही बीमा कंपनी का कोई अधिकारी आया। जबकि उन्होंने बीमा करा रखा है।
फोटो-28-
ग्राम बहादुरपुर निवासी छेदा सिंह कहते हैं कि 25 बीघा गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ। सरसों की फसल खेत में कटी हुई पड़ी थी। उसमें भी बारिश का पानी व ओलों से नुकसान हुआ था लेकिन, अभी तक नुकसान का आकलन करने कोई नहीं आया है। उन्होंने फसल बीमा कराया है। अब नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता है।

.............................
इनसेट...
नोटिस देकर पूछा, किसानों को कम मुआवजा दिए जाने का कारण
खरीफ सीजन में किसानों को कम मुआवजा दिए जाने के मामला का उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बीमा कंपनी को नोटिस जारी करके पूछा है कि आखिर किसानों को किन नियमों के तहत कम मुआवजा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने सात दिन में इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। नोटिस जारी होने के बाद बीमा कंपनी में भी खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed