फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One-third of Panchayat voters list is complete

एक तिहाई पंचायतों की वोटर सूची पूरी

Sat, 08 Aug 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 08 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
One-third of Panchayat voters list is complete

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद शनिवार को अवकाश के दिन भी होती रही। फिलहाल एक तिहाई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रूफ रीडिंग के बाद अनंतिम प्रकाशन के तैयार हो पाई हैं।

विज्ञापन


11 अगस्त को अनंतिम प्रकाशन को देखते हुए तीन दिनों में सभी 471 ग्राम पंचायतों की सूचियां तैयार होनी है। इसे देखते हुए विकास भवन में एडीएम, एसडीएम समेत इस काम जुड़े बीएलओ और कर्मचारी डेरा जमाए दिखे।
विज्ञापन


पंचायत निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में आबादी के सापेक्ष मतदाताओं का औसत 65 फीसदी करने का फरमान दिया हुआ है। इसे पूरा करने के लिए प्रशासन कवायद इन दिनों चरम पर है। छुट्टी के दिन भी इस काम को निपटाया जा रहा है। इसी के चलते सेकेंड सैटरडे को भी विकास भवन में आम दिनों जैसी आवाजाही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय में एडीएम ईश्वर चंद्र समूचे कामकाज की मॉनीटरिंग करते दिखे तो संबंधित एसडीएम सभाकक्ष में बैठकर सूचियों का बारीकी अवलोकन करते हुए अनंतिम प्रकाशन के लिए तैयार करने में जुटे रहे।

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 11 अगस्त को होना है। जिले में कुल 471 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां ऑनलाइन फीड की जा चुकी है। अब इन सूचियों की छपाई होनी है इसीलिए छपाई से पूर्व सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त करने की कवायद हो रही है।

सूचियों का छपाई गैर जिले से कराई जा रही है। मुद्रक के यहां से मिलने वाली सूचियों की प्रूफ रीडिंग हो रही है। अभी तक 166 ग्रामपंचायतों की सूचियां प्रूफ रीडिंग कर दुरुस्त हुई हैं।

11 अगस्त को होने वाले अनंतिम प्रकाशन को देखते हुए अभी 305 ग्राम पंचायतों की सूचियाें की प्रूफ रीडिंग की जानी है। इसी के मद्देनजर बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की कवायद हो रही है।

अनंतिम प्रकाशन के बाद आएंगी आपत्तियां
पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन 11 अगस्त को होगा। इसके बाद दावे आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिनका निस्तारण होगा। इसके बाद 2 सितंबर को अंतिम प्रकाशन होगा।

इस संबंध में एडीएम ईश्वरचंद्र ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में न हो। वह अपनी आपत्ति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण आफीसर/ एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उनका नाम सूची में न हो। वह भी आपत्ति दर्ज कर नाम दर्ज करा सकते हैं।

हॉल में जमे रहे बीएलओ

प्रूफ रीडिंग का कार्य पूर्ण करने के लिए जहां प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। वहीं शनिवार को बीएलओ भी बुलाए गए थे। इन्हें विकासभवन के आडिटोरियम हॉल में रोका गया।


जब मुद्रक के यहां से 33 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची प्रूफ रीडिंग के लिए प्राप्त हुई, तो इसके बाद संबंधित 33 बीएलओ को रोककर बाकी बीएलओ को वापस जाने के लिए कह दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed