फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One sentenced to seven years for culpable homicide

Etawah News: गैर इरादतन हत्या में एक को सात साल की सजा

Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
One sentenced to seven years for culpable homicide
इटावा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यज्ञेश चंद्र पांडे ने छह साल पुराने गैरइरादतन हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन


अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव चौगान के रहने वाले जहार सिंह की बकरी 13 सितंबर 2017 को अपने पड़ोस में रहने वाले संजू के घर में चली गई। इसी बात से नाराज होकर संजू गाली गलौज करने लगा। जब जहार सिंह ने गाली देने से मना किया तो इसी से नाराज होकर संजू ने जहार सिहं के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे जहार सिहं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जहार सिंह की 17 सितंबर 2017 को मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई राजवीर ने संजू पुत्र मुकुट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिर पुलिस ने छानबीन के बाद संजू के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दस में हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से पेश किए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने संजू का दोषीपाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed