फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One more arrested for posting provocative

भड़काऊ पोस्ट करने पर एक और गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
One more arrested for posting provocative
इटावा। फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले एक और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही सैफई पीजीआई में रखे गए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी पीयूष पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्सकालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी निवासी विपिन जाटव पुत्र मानिक चंद्र को मनोरंजन सदन मार्ग से मोबाइल व स्कूटी समेत पकड़ा है। 24 अप्रैल को उसने अपने फेसबुक अकाउंट से जातीय हिंसा भड़काने वाली पोस्ट डाली थी। कोरोना वायरस महामारी के चलते शासन के आदेश पर सोशल मीडिया साइट्स पर नजर रखी जा रही है। इसी के चलते साइबर व सोशल मीडिया सेल को इस भड़काऊ पोस्ट की जानकारी हुई। इस पर आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही फ्रेंड्सकालोनी थाना में 13जी एक्ट के तहत जुआ सट्टे का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed