फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One lakh nine thousand cases settled in Lok Adalat

Etawah News: लोक अदालत में एक लाख नौ हजार वाद निपटाए

Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
One lakh nine thousand cases settled in Lok Adalat
फोटो 27
विज्ञापन


फोटो 28



- 19 वैवाहिक प्रकरण निस्तारित, 15 जोड़ों की एक साथ विदाई
- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जजी परिसर में किया गया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जजी परिसर में हुई लोक अदालत में शनिवार को लोक अदालत में कुल 1, 09, 279 मामलों का निस्तारण किया गया। यह संख्या अभी तक के सबसे ज्यादा मामले निस्तारित किए गए हैं।
शनिवार की सुबह जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत को शुभारंभ किया गया। लोक अदालत में तकल रूप से 1, 09, 279 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से आर्बिट्रेशन के वादों में जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने 5, अपर जिला जज पंचम नीरज कुमार गर्ग ने 1, अपर जिला जज दशम यज्ञेश चंद्र पांडे ने 1 व अपर जिला जज सप्तम आलोक श्रीवास्तव ने 3, कुल मिलाकर 10 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आनंद प्रकाश द्वितीय ने 19 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर के दाम्पत्य विवादों में कुल चार प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। कल्पना द्वितीय स्पेशल जज पॉक्सो व मध्यस्थ अधिवक्ता राजीव दीक्षित की पीठ ने किया। कुल 15 जोड़ों की साथ विदाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष सुरेश चंद्र भारती ने 4 व मजिस्ट्रेट न्यायालयों ने कुल 7429 वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों व बैंको से संबंधित प्री लिटिगेशन के 101323 वाद निस्तारित किए गए।

इनमें 417405522 रुपये वसूल किए गए। प्री-लिटिगेशन तथा लंबित वादों का निस्तारण करते हुए सकल रूप से 419425164 रुपए वसूल किए गए। जिला जज ने लोक अदालत में केंद्रीय कारागार के बंदियों की ओर से बनाए गए सामानों की बिक्री के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की ओर से बनाए गए मुकुट आदि की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed