फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One BDC and three members elected unopposed in Chakranagar

चकरनगर में एक बीडीसी और तीन सदस्य निर्विरोध चुने

Mon, 12 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
One BDC and three members elected unopposed in Chakranagar
चकरनगर (इटावा)। ब्लाक में एक बीडीसी और तीन ग्राम पंचायत सदस्य के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। उनके सामने कोई भी प्रतिद्वंद्वी नहीं है। 41 प्रधान और 43 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पर पर पांच पर्चे खारिज हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 25 सिरसा से सुनीत देवी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। नीमरी वार्ड संख्या एक, पिपरोली गढ़िया वार्ड संख्या दो, बिठौली वार्ड संख्या दस से ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने जाएंगे। इन प्रत्याशियों के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

हरौली बहादुरपुर, महुआ सूडा, तेजपुरा ,गढैया ,पिपरोली गढ़िया, बिठौली,चोरेला में में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। पिपरौली गढ़िया बिठौली में एक-एक सदस्य ने ही नामांकन किया है। चकरनगर में पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पर्चे खारिज हो गए। ब्लॉक क्षेत्र विभिन्न ग्राम पंचायतों से 56 ग्राम पंचायत सदस्यों के पर्चे खारिज हुए। उम्मीदवारों को नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिन्ह बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरा में 22 उम्मीदवार मैदान में
दादरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। ब्लॉक में सर्वाधिक प्रत्याशी इसी ग्राम पंचायत में हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सहसो ग्राम पंचायत में 17 प्रत्याशी हैं।

70 वर्षीय प्रत्याशी मैदान में
70 वर्षीय पूर्व प्रधान छेंगेलाल ने ग्राम पंचायत पसिया से प्रधान पद पर नामांकन किया है। वह वर्ष 2005 के चुनाव जीते थे। उनका कहना है कि उम्र के आखिरी पड़ाव पर विकास करके गांव को मॉडल बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed