फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   one arrested in kundal loot

Etawah News: महिला के कुंडल लूटने वाला गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
one arrested in kundal loot
इटावा। 10 दिन पूर्व महिला के कुंडल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से कुंडल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर कई थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पंसारी टोला मोहल्ला निवासी शोभा त्रिपाठी 12 मार्च की रात करीब नौ बजे राधा-वल्लभ मंदिर से लौटकर पैदल घर जा रही थीं। पंसारी टोला ढाल पर बदमाश ने उनका कुंडल लूट लिया था। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा करने के लिए सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। एसएसपी ने बताया कि बुधवार सुबह कालीबांह मंदिर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा गया। कोतवाली में पुलिस ने उससे पूछताछ की। आरोपी शिवम वाल्मिकी उर्फ अनमोल निवासी पंसारी टोला ने महिला के साथ लूट की वारदात कबूल ली। शिवम के खिलाफ सदर कोतवाली, इकदिल, फ्रेंड्स कालोनी, सिविल लाइन थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, दर्शन सोलंकी, इमरान फरीद, सिपाही सचिन वाजपेई, दीपचंद्र व सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed