फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On the second day of her marriage, the girl jumped into Chambal.

Etawah News: शादी के दूसरे दिन युवती ने चंबल में लगाई छलांग

Sat, 14 Mar 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
On the second day of her marriage, the girl jumped into Chambal.
चकरनगर (इटावा)। शादी के महज दो दिन बाद नवविवाहिता ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व मोटर वोट से महिला की खोजबीन करवाई लेकिन देर रात उसका कुछ सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इटावा के मोहल्ला कटरा समशेर खां निवासी अशोक कुमार की पुत्री भावना दिवाकर (23) की शादी 12 मार्च को सहसों थाना क्षेत्र के गांव हनुमंतपुरा निवासी सत्यवीर के साथ हुई थी। भावना की बुआ उर्मिला देवी के अनुसार उस पर भूत-प्रेत का साया था। इसी कारण शनिवार शाम करीब आठ बजे बुआ उर्मिला देवी और उसका भाई अजय कुमार उसे बाइक से मायके इटावा लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान जब बाइक चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंबल पुल पर पहुंची तो भावना अचानक बाइक से उतर गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसने चंबल नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। मोटर बोट मंगाकर नदी में तलाश शुरू कराई गई। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि कूदने का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed