{"_id":"6287d75894579c137a0d22f1","slug":"on-the-first-day-bulldozers-walked-on-gwalior-stand-and-old-bus-stand-intersection-etawah-news-knp6979148110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ग्वालियर स्टैंड और पुराने बस स्टैंड तिराहे पर चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ग्वालियर स्टैंड और पुराने बस स्टैंड तिराहे पर चला बुल्डोजर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर में वन विभाग चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित ग्वालियर बस स्टैंड और गुरु तेगबहादुर पुल के नीचे बने भरथना बस स्टैंड की जगह पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। ग्वालियर जाने वाली बसों के लिए टिक्सी तिराहे के पास जगह दी गई है। अब भरथना जाने वाली निजी बसें अशोक नगर स्थित बंगाली बगिया से जाएंगी।
कई साल पहले रोडवेज बस स्टैंड के पास से ग्वालियर को जाने वाली बसों का स्टैंड हटाकर वन विभाग चौराहे के पास बनाया गया था। ग्वालियर जाने वाली बसें वही से संचालित होने लगी थीं। बस स्टैंड शुरू होने के बाद लोगों ने फुटपाथ पर दुकानें भी लगा ली थीं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शुक्रवार को टीम ने स्टैंड के नाम पर किए गए कब्जे को हटवाया। यहां रुकने वाली बसों को टिक्सी तिराहे पर पहुंचवाया गया।
टीम को देखते ही कुछ दुकानदार पहले ही सामान उठाकर भाग लिए। अवैध दुकानों को बुलडोजर से हटवा दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकानों से सामान निकालने का मौका नहीं दिया। इसके बाद अधिकारी भरथना बस स्टैंड पहुंचे और वहां से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटवाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, ईओ विनय मणी त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार, नगर पालिका कर्मचारी मुश्तेहसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को कस्बा बकेवर नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगकर सभी ऑटो संचालकों को हिदायत दी। इटावा जाने वाले ऑटो चालकों से कहा कि थाने के सामने से सवारियों को भरा जाए। भरथना की तरफ जाने वाले ऑटो चालक राम जानकी मंदिर से सवारियों को भरें। लखना चकरनगर की तरफ जाने वाले आटो चालक ट्रेनिंग सेंटर के गेट के समीप से सवारियों को भरने की हिदायत दी गई।
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बकेवर अजय कुमार ने कहा कि ऑटो संचालकों के लिए स्थान सुनिश्चित कर दिया गया है और कस्बा की रोडों पर नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। यदि कोई भी ऑटो चालक आदेश का पालन नहीं करता है तो दो बार चालान किया जाएगा। तीसरी बार ऑटो सीज कराया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को भी हिदायत दी है।
शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ईओ रामआसरे कमल के नेतृत्व में पालिका- पुलिस टीम ने जवाहर रोड स्थित इटावा-बिधूना जाने वाली बसों के ठहराव स्थल पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया। बस चालकों और किनारे खड़े ऑटो व टेंपो चालकों को हिदायत दी गई। मोहल्ला मोतीगंज में रेलवे फाटक के पास खड़े रहने वाले बस, ऑटो आदि वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े करने की चेतावनी दी।
वहीं नगर क्षेत्र अंतर्गत जवाहर रोड पर इटावा-बिधूना की ओर आने जाने वाली बसों को पास ही स्थित पुराने अस्पताल परिसर का स्थान चिह्नित किया गया। इसी मार्ग पर मिडिल स्कूल का मैदान ऑटो, टेंपो के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा मोतीगंज में बकेबर की ओर आने जाने वाले टेंपो व ऑटो आदि के लिए समीप ही स्थित रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर खड़े करने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बालूगंज मार्ग पर ऊसराहार आने/जाने वाली बसों व टेंपो ऑटो आदि वाहनों के खड़े किए जाने के लिए पुराना भरथना में स्थान तय किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

ग्वालियर बस स्टैंड अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : ETAWAH