फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   on the eve of indepdence day celebations held all over district, martayers were paid tribute

अमर शहीदों के सम्मान में निकाली प्रभात फेरी

Mon, 16 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
on the eve of indepdence day celebations held all over district,  martayers were paid tribute
इटावा। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। अमर शहीदों के सम्मान में प्रभात फेरी निकाली गई। स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने ध्वजारोहण किया। सेनानियों के वारिसों को सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय में एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस बल को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, केके यादव, आशीष पटेल, प्रबंधक कैलाश चंद्र यादव मौजूद रहे। माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रबंधक अतिवीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। उप प्रबंधक डॉ विकास यादव, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, मनोज श्रीवास्तव ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

सेवन हिल्स इंटर कॉलेज इटावा में चेयरमैन शिव किशोर दुबे, कोषाध्यक्ष सुनील राजपूत ,प्रधानाचार्य सौरभ दुबे, कृष्णा दुबे ने सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाए। एपीएस कॉलेज मुलायम नगर इटावा में प्रबंधक डा.केपी सिंह ने बच्चों को पौधे बांटे। चेयरमैन तिलक सिंह, डायरेक्टर एपी सिंह ने विचार रखे। पं दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय, कांधनी प्रधानाचार्य डा.निर्मल चंद्र बाजपेई ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मान जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में चेयरमैन डा.प्रत्युष तिवारी, प्रबंध निदेशक डा.उदयवीर सिंह एवं डा.सुजीत कुमार एवं प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी, उपप्रधानाचार्य भानु किशोर दुबे ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती इंटर कॉलेज मोतीझील में अमृत महोत्सव मनाया गया। जीवन बीमा के शाखा प्रबंधक अतुल द्विवेदी, पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता, प्रधानाचार्य भारत सिह, आचार्य संतोष ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
असित इंटर कालेज गंगापुरा में युवा सपा नेता कार्तिकेय यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य चरन सिंह यादव, अंजू चौहान, नीलम यादव, बृजेश, आनंद सविता मौजूद रहे। भीमराव आंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कालेज में डीन डा देवेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य महाविद्यालय में समन्वयक डा एनके शर्मा ने अमृत महोत्सव मनाया। डा ध्रुव कुमार,

अमर जीत पाल, विमल कुमार, अश्वनी कुमार, नंद कुमार योगेंद्र, माधव प्रसाद मौजूद रहे। नारायण कालेज आफ साइंस एवं आर्ट्स में छात्र छात्राओं ने देश प्रेम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पीजी महिला कॉलेज में उच्च शिक्षा अधिकारी डा.रिपुदमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डा.श्यामपाल सिंह डॉ चंद्रप्रभा,सपना वर्मा, डॉ डॉली रानी, डॉ रमाकान्त राय, डा.अजय दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed