फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   olitical news

विकास और खुशहाली के लिए सपा को जितायें

Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
olitical news
इटावा। सपा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने इटावा का विकास रोक दिया। जनता से संवाद करते हुए कहा कि नया बनवाने के बजाय ओवरलोडेड ट्रक निकलवाकर चंबल पुल बर्बाद कर दिया। इटावा के विकास, खुशहाली और प्रदेश को बदहाली से बचाने के लिए सपा को जिताएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लायन सफारी से इटावा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। जिन सड़कों को सपा सरकार ने बनाया था उनको उसी हालत में भाजपा ने छोड़ दिया। भाजपा में झूठ बोलने वालों की होड़ मची है। जो जितना बड़ा नेता वह उतना ही बड़ा झूठ बोलता है। नोटबंदी के समय कहा था कि काला धन और भ्रष्टाचार समाप्त हो गया। बैंक से करोड़ों का एक और घोटाला हो गया।
विज्ञापन

रथ पर मुलायम व शिवपाल भी
अखिलेश यादव के विजय रथ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे। पिछले पांच सालों में यह पहला अवसर रहा जब पूरा परिवार एक साथ सार्वजनिक रूप से किसी कार्यक्रम में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत से लगा रहा घंटों जाम
अखिलेश यादव के रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा। विजय रथ पर सवार होकर पहली बार अखिलेश यादव शहर की सड़कों पर निकले। घरों की छतों पर महिलाओं को पुरुषों ने फूलों की वर्षा की। छैराहा पर घड़ियाल बजाकर स्वागत किया गया। पूरे शहर में घंटों जाम लगा रहा। स्वागत में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, रतन चौधरी, भूपेंद्र दिवाकर, अवधेश सविता, दौलत सिंह बघेल शामिल रहे। शास्त्री चौराहे पर स्वागत करने वालों में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर प्रमुख रहे।

-
एक अर्से बाद दिखा एका
विजय रथ पर समाजवादी परिवार एक साथ दिखाई दिया। पिछले पांच सालों के बाद यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम रहा जब अखिलेश और शिवपाल एक साथ एक मंच पर दिखे। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजी हरि किशोर तिवारी भी शास्त्री चौराहे पर रथ पर सवार हो गए।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed