फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Old parents rise up seeing son's dead body

बेटे का शव देख बिलख उठे वृद्ध मां बाप

Sun, 20 Oct 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Old parents rise up seeing son's dead body
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के तहत बीलमपुर गांव निवासी एक पेंटर की अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव पैतृक गांव लाया गया। शव के आने पर घर में मौजूद वृद्ध माता-पिता बिलख उठे। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र के गांव बीलमपुर निवासी रामशरन अहमदाबाद (गुजरात) में कलर पेंटिंग का काम करता था। वहां उसके साथ पत्नी मंजू, पुत्र अनुज, बेटी ज्योति व पूनम भी रहती थीं। गांव में उसके वृद्ध माता-पिता रहते हैं। शुक्रवार सुबह काम पर जाते समय दूध के एक टैंकर की टक्कर से रामशरन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह रामशरन का शव उसके पैतृक गांव बीलमपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रामशरन दस साल से अहमदाबाद में कलर पेंटिंग का काम कर रहा था। घर में आर्थिक संकट को देखते हुए वह अहमदाबाद गया था। उसकी मौत से घर में कमाने वाला नहीं रहा। दोपहर बाद उसके शव का नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed