फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Old man dies due to corona

कोरोना से वृद्ध ने तोड़ा दम

Sat, 19 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to corona
इटावा। कोरोना से जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने सैफई कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि बसगवां रेन निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को 6 दिसंबर को सैफई में भर्ती कराया गया था। 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। मरीज टीबी व कैंसर से भी पीड़ित था। शनिवार को जिले में आठ महिलाओं समेत 12 संक्रमित मिले। जबकि 14 कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं।
कुल संक्रमितों की संख्या 5635 है, ठीक होने वालों की संख्या 5407 है। सक्रिय केसों की संख्या 126 है। जिले में अब तक दो लाख 70 हजार 764 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा संक्रमित सैफई में मिले, इनमें 11 वर्षीय किशोरी, 22, 26 व 28 वर्षीय युवती व 11 वर्षीय बालक शामिल हैं। इनके अलावा घटिया अजमत अली में 30 वर्षीय युवक, सराय दयानत में 14 वर्षीय किशोर, फ्रेंड्स कालोनी में 37 वर्षीय महिला, अलमुरा में 32 वर्षीय महिला, बसगवां रेन में 58 वर्षीय व्यक्ति, ईश्वरीपुर बसरेहर में 30 साल की महिला तथा कमला कालोनी में 50 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण एवं अत्यधिक सर्दी की वजह से कचौरा रोड स्थित सांईनाथ मंदिर में रोजाना होने वाली आरती का समय 21 दिसंबर से बदल रहा है। न्यास के सचवि श्रीनिवास ने बताया कि सुबह की आरती छह बजे पुजारी करेंगे। मंदिर साढ़े सात बजे से खुलेगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। सूर्यास्त के समय धूप आरती, शयन आरती शाम सात बजे होगी। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। गुरुवार को शयन आरती शाम साढ़े सात बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed