{"_id":"5f1834218ebc3e638e078555","slug":"old-man-dies-and-13-infected-etawha-news-knp5725448113","type":"story","status":"publish","title_hn":"1ार महिलाओं समेत 13 मिले संक्रमित, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1ार महिलाओं समेत 13 मिले संक्रमित, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या 16 जसवंतनगर कनटेंमेंट जोन में बल्लियों से रास्ता बंद करते कर्मचारी
- फोटो : ETAWHA
जिले में बुधवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं मंगलवार देर सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती 70 साल के वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 520 हो गई है। जुलाई के 22 दिन के अंदर 227 संक्रमित मिल चुके हैं और सात दम तोड़ चुके हैं।
बुधवार को शहर के बराही टोला में एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। इनमें एक 51 वर्षीय तथा दूसरी 18 वर्षीय युवती है।
ये दोनों पालिका के पूर्व चेयरमैन के परिवार की महिलाएं हैं। इनके परिवार का एक 26 वर्षीय युवक 18 जुलाई को संक्रमित मिल चुका है।
अन्य लोगों में अशोक नगर के 34 व 26 वर्षीय युवक, सिविल लाइन के 54 वर्षीय व्यक्ति, राम नगर के 28 वर्षीय युवक, एकता कालोनी के 29 वर्षीय युवक शामिल हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
मोतीझील के 61 वर्षीय वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत होने पर सैफई कोविड अस्पताल भेजा गया है। अन्य संक्रमित मरीजों में चंद्रपुरा शाला महेवा का 36 वर्षीय युवक करीब सप्ताहभर पूर्व घाटमपुर से आया था।
18 जुलाई को महेवा सीएचसी में सैंपल कराया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊसराहार का 65 वर्षीय वृद्ध तथा सैफई की 22 वर्षीय युवती शामिल है।
जसवंतनगर संवाद न्यूज के अनुसार कोठी कैस्थ निवासी दो लोग और पॉजिटिव मिले हैं।
इनमें एक महिला और एक पुरुष है। जसवंतनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। नगर के सात मोहल्ले कोरोना कंटेनमेंट जोन के घेरे में आ गए है। लगभग 60 प्रतिशत बस्ती में आवागमन, व्यापारिक और अन्य गतिविधियाें पर प्रशासनिक पाबंदी है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन की वजह से बाजार क्षेत्र के कटरा बुलाकीदास और कटरा खूब चन्द मोहल्ला ही थे। कटरा बुलाकीदास और कटरा खूबचंद्र के सील होने से कई हलवाई, सराफा, दूध ,पनीर, चबेना, जनरल मर्चेंट, कपड़ा और अन्य व्यापारियों की दुकानें बंद हो गई हैं।
उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से नगर में लोगों को संक्रमित होने से बचाने में जुटा है।