{"_id":"57e813924f1c1bf50a573e5f","slug":"old-lady-died","type":"story","status":"publish","title_hn":" वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बिठौली में बहन-बहनोई के पास रह रही वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर आए नाती हत्या का आरोप लगा हंगामा करने लगे। उन्होंने अंत्येष्टि रोकने का प्रयास किया। इस पर गांव के लोगों ने इन्हें पीट दिया। बाद में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के गांव कंधेसी निवासी श्री कृष्ण की पत्नी देवी जी (90) चार सालों से बहन-बहनोई के यहां चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बिठौली में रह रहीं थीं। श्रीकृष्ण की मौत के बाद परिजन इन्हें परेशान करते थे। इसके कारण उन्होंने यहां शरण ली। शनिवार रात देवी जी की मौत हो गई। बहनोई और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए। इस बीच देवी जी के नाती बृजेंद्र और जितेंद्र वहां पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। उन्हाेंने शव की अंत्येष्टि रोकने का प्रयास किया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इन्होंने दोनों नातियों की पिटाई कर दी। चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ चौबिया ने बताया कि वृद्धा की स्वाभाविक मौत हुई है।
विज्ञापन