फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   old and women patient will get rajistration soon

वृद्ध और महिला मरीजों का तत्काल होगा रजिस्ट्रेशन

Mon, 05 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 05 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
old and women patient will get rajistration soon
जिला अस्पताल में शुरू किए गए दो नए रजिस्ट्रेशन काउंटर । - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में अब वृद्ध और महिला मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने दो नए रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था की है। मरीजों और तीमारदारों ने इस सुविधा पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब एकल खिड़की पर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


डा भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के पुरुष विंग में मरीजों और तीमारदारों क ो रजिस्ट्रेशन के लिए एकल खिड़की पर घंटों लाइन लगानी पड़ती थी। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी वृद्ध और महिला मरीजों को होती थी। कई बार मरीजों की तबियत लाइन में देर तक लगे रहने के कारण और बिगड़ जाती थी। रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पाता था। मरीजों को हो सही असुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब दो नई रजिस्ट्रेशन खिड़कियां शुरू कर दीं हैं। जिसमें से एक रजिस्ट्रेशन खिड़की पर सिर्फ महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। दूसरी पर वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों का रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन


जबकि पहले से बने काउंटर पर सामान्य व्यक्ति उपचार के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
अस्पताल में इस नई व्यवस्था पर मुख्य चिकित्साधीक्षक एके पालीवाल का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां एक वर्ष पूर्व तक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से दो सौ के बीच हुआ करती थी, वहीं अब तीन सौ मरीज आ रहे हैं। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दबाव बढ़ गया था। मरीजों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दो और काउंटर शुरू किए गए। नए काउंटरों के शुरू होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचते ही तुरंत रजिस्ट्रेेशन के साथ इलाज के लिए पर्चा मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed