{"_id":"6ac691b16fb9ecf9650294ce","slug":"officials-shaken-into-action-road-construction-begins-in-sirsikalan-etawah-news-c-225-1-sknp1044-129460-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिम्मेदारों की टूटी नींद, सिरसीकलां में बनने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिम्मेदारों की टूटी नींद, सिरसीकलां में बनने लगी सड़क
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 11 परिचय-ब्लॉक कबरई के सिरसीकलां गांव में जेसीबी से सड़क समतल करने का शुरु हुआ
-बांस-बल्ली के सहारे आवाजाही को मजबूर थे ग्रामीण, अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
फोटो 07 एमएएचपी 11 परिचय-ब्लॉक कबरई के सिरसीकलां गांव में जेसीबी से सड़क समतल करने का शुरु हुआ काम। संवाद
फोटो 07 एमएएचपी 12 परिचय-तीन अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
खन्ना (महोबा)। छह माह पहले शुरू हुआ पुल निर्माण अधूरा रहने और बारिश में सड़क बह जाने से सिरसीकलां समेत आसपास के 10 गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। रास्ता बंद होने पर ग्रामीण बांस-बल्ली के सहारे अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही कर रहे थे। अमर उजाला ने तीन अक्तूबर के अंक में बांस-बल्ली के पुल पर टिकी जिंदगी शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी। बुधवार से लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया है।
लोक निर्माण विभाग ने सिरसीकलां गांव में पुल निर्माण शुरू कराया था। पुल पर छत डाल दी गई, लेकिन सड़क को जोड़ने का काम अधूरा रह गया। करीब एक माह पहले हुई बारिश में संपर्क मार्ग बह गया। इससे सिरसीकलां समेत आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया था। स्कूल जाने वाले छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क निर्माण शुरू न होने पर ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर अस्थाई रास्ता तैयार किया और जोखिम उठाकर आवागमन शुरू कर दिया। अमर उजाला ने ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया तो जिम्मेदार विभाग हरकत में आया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता भगवती प्रसाद ने बताया कि सड़क का काम शुरू हो गया है। मिट्टी की परत-दर-परत भराई कराई जाएगी। ताकि एक साथ मिट्टी डालने से लूजिंग की समस्या न हो। जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा कराया जाएगा।