फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officers and employees found absent, salaries deducted

Etawah News: नदारद मिले अधिकारी-कर्मचारी, काटा वेतन

Thu, 02 Apr 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees found absent, salaries deducted
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में भी गुरुवार को कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। कई कर्मचारी देरी से पहुंचे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए सीडीओ ने एक दिन के वेतन में कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार को विकास भवन में कार्यालयों की हकीकत जानी थी। इसमें डीडीओ से लेकर कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में नहीं थे। दूसरे दिन गुरुवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कार्यालय सुबह 10:10 बजे निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन

शुरुआत लोकपाल मनरेगा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय से की तो तीनों कार्यालय में अधिकारी नहीं थे। सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) भी अपने कक्ष में नहीं मिले। डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे। आमजन की सुविधा और सेवा के लिए माना जाने वाला फैमिली आईडी हेल्पडेस्क पर भी कर्मचारी नहीं मिले। इस पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का दो अप्रैल का वेतन काटा गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। फिर से लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed