फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Oblivious to the statues found in the fields of archeology

खेतों में मिली मूर्तियों को लेकर बेखबर है पुरातत्व विभाग

Sun, 03 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Oblivious to the statues found in the fields of archeology
जैन प्रतिमाओं को देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
इकदिल क्षेत्र के गांव ईश्वरीपुरा में खेत में मिली जैन धर्म से जुड़ी मूर्तियों को लेकर पुरातत्व विभाग बेखबर है। जिलाधिकारी का कहना है कि विभाग को पत्र लिखा जाएगा। दूसरी तरफ शनिवार को गांव में पहुंचे जैन अनुयायियों ने मूर्तियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन



मालूम हो कि इलाके के ईश्वरीपुरा, आसई व ददोरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में काफी समय से मूर्तियों के अवशेष मिलते रहे हैं। शुक्रवार को भी ईश्वरीपुरा निवासी ब्रजेश राजपूत के खेत से खुदाई के दौरान जैन धर्म से जुड़ी तमाम मूर्तियां मिली हैं।
विज्ञापन



यह मूर्तियां 11 वीं एवं 12 वीं सदी की प्रतीत होती हैं। कुछ मूर्तियों पर अंकित शब्दों में पूरी भाषा तो समझ नहीं आती लेकिन संवत एवं बैशाख शुदी 12 स्पष्ट समझ में आता है। इसी खेत से पिछले वर्ष भी आधा दर्जन से अधिक सफेद संगमरमर की जैन मूर्तियां मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईश्वरीपुरा के पास स्थित ददोरा गांव में भी काफी संख्या में मूर्तियां है। स्थिति यह है कि इन तीनों गांव में घर-घर में मूर्तियां मौजूद है। ग्रामीण ट्यूबवेल आदि स्थानों पर मूर्तियों को स्थापित कर पूजा भी करते हैं। लोगों का कहना है कि खुदाई के दौरान कभी कभार सोने चांदी के सिक्के भी निकलते हैं।


लेकिन ग्रामीण इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताते। ग्रामीणों का मानना है कि इस क्षेत्र में राजा जयचंद्र का किला एवं खजाना रहा है। इसलिए यहां सोने चांदी के सिक्के गहने आदि भी हो सकते हैं। हालांकि इन मूर्तियों को संजोने की दिशा में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।



पुरातत्व विभाग ने भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। इस संबंध में जिलाधिकारी नितिन बंसल का कहना है कि मूर्तियां मिलने की जानकारी मिली है। एसडीएम मौके पर गए हैं। पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed