{"_id":"5831e6494f1c1bb604b39b61","slug":"oath-to-make-yamuna-pollution-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में खड़े होकर शपथ लेते आसई गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को आसई गांव में यमुना प्रदूषण मुक्त आंदोलन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आसपास के लोगों ने खासी रुचि दिखाई। संस्था के सचिव निर्मल सिंह ने लोगों को यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक किया। लोगों ने यमुना का जल हाथ में लेकर उसे प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ ली।
श्री सिंह ने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के अभियान से लोग जुड़ने लगे हैं। बताया कि ये आंदोलन 16 सालों से चल रहा है। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में आनंद किशोर स्मृति समाज सेवा संस्थान के प्रबंधक जयशिव मिश्रा और कुलदीप बाजपेई ने जल प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रविंद्र दीक्षित ने की। इस दौरान श्री सिंह की अगुवाई में युवाओं के साथ जल सैनिकों की टीम गठित की गई। ग्रामीणों और जल सैनिकोें ने यमुना घाट पर जाकर सफाई की। यमुना नदी का जल अंजुली में लेकर उसे प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामकुमार दीक्षित, रविकांत दीक्षित, सर्वेश कुमार, सुनील, कृपाराम, नरेश, छोटे, शिवराम आदि मौजूद रहे। संचालन जयशिव मिश्रा ने किया।